फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.42 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम, 600 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगरों की तर्ज पर बेल्हा में भी 5.42 करोड़ रुपये की लागत से भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम में एक साथ 600 लोग बैठ सकेंगे। शासन ने धनराशि जारी करते हुए अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ कराने को कहा है।
विज्ञापन

विकास भवन के बगल और सदर ब्लॉक परिसर के सामने खाली पड़ी जमीन में ऑडिटोरियम का निर्माण जल्द शुरू होगा। शहर का यह पहला हॉल होगा, जहां एक साथ 600 लोग बैठकर किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। अभी तक शहर में ऐसा कोई सभागार नहीं था, जहां पर सरकारी और निजी कार्यक्रम कराए जा सकें। खास तौर पर बरसात के दिनों में सरकारी कार्यक्रमों को कराना मुश्किल हो जाता था।
कार्यक्रमों में लाखों रुपये टेंट हाउस के नाम पर खर्च करने पड़ते थे। अब ऑडिटोरियम का निर्माण होने से सरकारी खर्च में जहां कटौती होगी, वहीं बड़े कार्यक्रमों के लिए एक निर्धारित स्थान भी मिल सकेगा। ऑडिटोरियम के निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस के सहायक अभियंता सुदीप राय को सौंपी गई है। हॉल के चारों ओर से प्रवेश द्वार होंगे। ऑडिटोरियम स्थल को आकर्षक बनाने के लिए पूरे परिसर में टाइल्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास भवन के बगल में भव्य ऑडिटोरियम बनाने के लिए शासन से धनराशि मिल गई है। नक्शा तैयार हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। विकास अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता, आरईएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें