फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक अमरजीत। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
क्षेत्र के सरायशंकर में पत्नी से विवाद के बाद अमरजीत वर्मा (28) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सरायशंकर (चंद्रभानपुर) निवासी अमरजीत वर्मा ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता था।
परिवार के लोगों के अनुसार, रविवार की रात वह घर पहुंचा। उस समय वह नशे की हालत में था। उसकी हालत देखने के बाद पत्नी नाराजगी जाहिर करने लगी। जिसे लेकर उनके बीच विवाद बढ़ता चला गया। गुस्से में अमरजीत घर से निकल पड़ा। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। आधी रात गांव के बाहर मंदिर के सामने नीम के पेड़ से उसकी लाश लटकती मिली। यह देख परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शादी 2014 में हुई थी। मृतक के दो बेटे सूर्यांश व विमल हैं। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें