मुंडन समारोह में एक डांसर पर नोट लुटाने पर थाना हैदराबाद के एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया। वह उस वक्त बाकायदा वर्दी में था, इसका वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को एसपी ने निलंबन की कार्रवाई करते हए विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
दरअसल हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव पीतपुर में एक ग्रामीण के बेटे का मुंडन समारोह था। रविवार की रात समारोह की खुशी में महिला डांसरों को बुलाया गया था। कार्यक्रम के बीच थाना हैदराबाद की ढखवा पिकेट का सिपाही रामकिशोर भी वाबर्दी पहुंच गया। सिपाही ने डांसरों पर नोट लुटाए थे।
किसी ने नोट लुटाते सिपाही की इस करतूत की वीडियो बनाई और सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी रामलाल ने वीडियो को गंभीरता से लिया।