सितंबर में होनी थी शादी
अगले माह सितंबर उसकी बहन की शादी होने वाली थी। 20 अगस्त को लड़का पक्ष के लोगों का फोन आया कि कुछ बात करनी है। वहां पहुंचने पर उन्होंने बताया कि युवती के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसके बाद युवती का भाई रफीक के घर गया। आरोपी के पिता और भाई से मामले की शिकायत की।
इस बात पर उन लोगों ने धमकी दी और घर से निकाल दिया। इसके बाद युवती का भाई थाना सुनगढ़ी पहुंचा। पुलिस ने शांति भंग में आरोपियों का चालान कर कार्रवाई को पूरा कर लिया। बाद में युवक ने मामले की शिकायत एसपी अतुल कुमार से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।