सीमा हैदर पर ये कहा
साध्वी प्राची ने कहा कि मीडिया सीमा हैदर के मामले को बेवजह तूल दे रही है, इसका देश की बेटियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सीमा हैदर दुश्मन देश पाकिस्तान से आई है। दुश्मन, दुश्मन ही होता है।
राहुल गांधी के बारे में कहा कि वह बालबुद्धि वाले हैं। सभी को उन पर तरस आता है। इसके बाद साध्वी प्राची बिलसंडा थाना के एक गांव में उस परिवार से मिलीं, जिसकी बेटी को पिछले माह दूसरे संप्रदाय का युवक अगवा कर जम्मू कश्मीर ले गया था।