पीलीभीत। दुष्कर्म और सेक्स रैकेट चलाने का आरोपी प्रोफेसर कामरान आलम खान पर सख्त कार्रवाई की सभी मांग कर रहे हैं। महिला अधिवक्ताओं का कहना है कि वे पीड़ित छात्रा को कानूनी सहायता देंगी। पीड़ित परिवार को न्याय के लिए जहां भी जरूरत होगी। वहां पर वह साथ खड़ी होंगी। आरोपी को सजा दिलाने के लिए वे सब एकमत हैं।
घटना के बाद आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी में हुई देरी पुलिस की नाकामी को प्रदर्शित कर रही है। लेकिन अब गिरफ्तारी हो चुकी है। इसलिए अब अधिवक्तागण आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए पैरवी करेंगी।
- चित्रा सिंह, एडवोकेट
शिक्षा के मंदिर में छात्राओं के साथ इस तरीके का अत्याचार होगा तो छात्राएं समाज में कहां सुरक्षित हैं। जब शिक्षक ही भक्षक हो जाएगा तो समाज का क्या होगा। ऐसे आरोपी को जल्द सजा होनी चाहिए। - कमला चौहान एडवोकेट
उच्च अधिकारियों के पर्यवेक्षण में इस मामले की बेहतर विवेचना होनी चाहिए। न्यायालय में शीघ्रता से सुनवाई कराई जानी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई ऐसा घृणित अपराध करने का साहस न जुटा सके।- शिवानी सक्सेना, एडवोकेट
हम सबको हमेशा जागरूक रहना चाहिए। आसपास की गतिविधियों पर पैनी निगाह होनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। पीड़ित छात्राओं की सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था शासन और प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए। - कविता सक्सेना, एडवोकेट