फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की जगह छोटी बहन ने लिए फेरे: विवाह से ऐन पहले दुल्हन की बिगड़ी तबीयत, फिर जिस युवती की उठनी थी डोली, उसकी अर्थी उठी

Fri, 24 Jun 2022 10:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, पूरनपुर (पीलीभीत)

सार

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की 21 वर्षीय युवती की शादी लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। 21 जून को बरात युवती के घर पहुंची। शादी वाले दिन जिस युवती की शादी होनी थी, उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसे में युवती की छोटी बहन ने सात फेरे लिए। 23 जून को बीमार युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में जिस युवती की डोली उठनी थी उस युवती की अर्थी उठी और जिसे जूते चुराकर नेंग लेना था वो छोटी बहन दुल्हन बन गई। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि शादी के दिन युवती की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बरात लौटाए जाने की नौबत थी, इस पर वर और वधू पक्ष की सहमति पर दूल्हे का विवाह युवती की छोटी बहन के साथ करा दिया गया। छोटी बहन जब बहू बनकर ससुराल पहुंची, उसके अगले ही दिन मायके में बड़ी बहन ने दम तोड़ दिया। जिससे दोनों परिवार शोक में डूब गए।

विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की 21 वर्षीय युवती की शादी लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। पहले से तय तारीख 21 जून को बरात युवती के घर पहुंची। शादी वाले दिन जिस युवती की शादी होनी थी, उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद भी युवती की हालत में सुधार नहीं हो सका। वहीं बरात दरवाजे पर थी।
विज्ञापन

ऐसे दूल्हा और दुल्हन के पक्ष में वार्ता हुई। शादी न टालने पर सहमति बनी और युवती के स्थान पर उसकी छोटी बहन से शादी करने की बात दोनों पक्षों में तय हुई। आनन-फानन में युवती की छोटी बहन को तैयार किया गया। उसके संग ही सात फेरे कराए गए। विवाह हंसी-खुशी के साथ संपन्न हुआ। अगले दिन 22 जून को बरात विदा हुई पर 23 जून को इलाज के दौरान मायके में उसकी बड़ी बहन की मौत हो गई। इसकी सूचना पर मायके पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना छोटी बहन की ससुराल तक पहुंची। शादी होकर पहुंची छोटी बहन और अन्य रिश्तेदार गांव में एकत्र हुए। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें