फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बारिश के बाद निकली तेज धूप, दोपहर में कुछ देर छाए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लगातार दो दिन की बारिश के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को मौसम खुल गया। सूर्यदेव ने दर्शन दिए और तेज धूप खिली रही। मगर दोपहर में दो घंटे तक बादल छाए रहे। इससे दोबारा मौसम बिगडने के कयास लगाए जाते रहे। हालांकि फिर बादल छंटने में देर नहीं लगी। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

कई दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार रात से मौसम बदल गया था। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाए रहे और बारिश हुई थी। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिल गई थी। शुक्रवार सुबह तड़के भी बादल छाए थे। मगर सात बजे के बाद धूप निकलना शुरू हुई। दस बजे तक तेज धूप खिल चुकी थी। दोपहर 12 बजे के बाद अचानक दोबारा बादल छा गए। हवा भी चलने लगी। फिर से बारिश होने का अंदेशा जताया जाने लगा। मगर दो बजे के तक बादल छंट गए और धूप खिल गई। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि शुक्रवार को 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस ही रहा। कृषि विशेषज्ञ डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि दो दिन की बारिश किसानों के लिए फायदेमंद रही। खेत को पानी की जरूरत थी, वो मिल गया। अब आगे कुछ दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं।
बारिश में खराब हुई बिजली अभी नहीं सुधरी
पीलीभीत। दो दिन के बाद बारिश तो रुक गई मगर लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था का सुधार नहीं हो सका। शुक्रवार को भी फॉल्ट के बाद कई इलाकों में बिजली गुल रही। जिम्मेदारों की ओर से कोई जवाब न मिलने पर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शिवनगर कॉलोनी, मोहल्ला देशनगर, आवास विकास, खकरा, आसफजान, साहूकारा, डोरीलाल, मोहतसिम खां, शेखचांद, नई बस्ती, निरंजनकुंज कॉलोनी, अशोक कॉलेनी समेत कई जगह बिजली सप्लाई बाधित रही। मोहल्ला थान सिंह, कृष्ण विहार कॉलोनी, गंगोत्रीपुरम कॉलोनी, एकता नगर समेत आसपास के इलाकों में तो बृहस्पतिवार रात भर बिजली नहीं आई। शुक्रवार को भी कर्मचारी फॉल्ट तलाश कर मरम्मत में लगे रहे। ग्रामीण इलाकों में भी बिजली कटौती के चलते लोग परेशान रहे। अधिकारियों कर्मचारियों के फोन रिसीव न होने पर लोग पावर कॉरपोरेशन के सूचनाएं प्राप्त करने को बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर जवाब का इंतजार करते रहे। मगर उसमें एक दूसरे पर टालमटोल की जाती रही। एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से फॉल्ट होने पर दिक्कत आई थी। टीमें लगाकर सुधार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें