फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने वालों की उमड़ी भीड़, कई बार हंगामा

विज्ञापन
पूरनपुर सीएचसी में वैक्सीनेशन को लाइन में खड़े लोग। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी में कोरोना वैक्सीन लगवाने को सोमवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। टीका लगवाने वालों की लगी लाइन में बीच में लोगों के घुसने और पिछले दरवाजे से टीका लगवाने को पहुंची महिलाओं को लेकर लोगों कई बार हंगामा किया। अव्यवस्था को लेकर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे लोगों में रोष देखा गया।
विज्ञापन

सोमवार को सीएचसी सहित क्षेत्र के 35 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन हुआ। सीएचसी में सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को पुरुषों का वैक्सीनेशन ग्राउंड फ्लोर पर जबकि महिलाओं का वैक्सीनेशन दूसरी मंजिल पर हुआ। भीड़ के चलते पुरुषों की लंबी लाइन लगी। महिलाओं की भीड़ पर काबू पाने को बरामदे का चैनल बंद कर दिया गया। बरामदे की भीड़ समाप्त होने पर कई बार में चैनल खोलकर महिलाओं को वैक्सीनेशन को बरामदे में प्रवेश दिया गया।
पुरुषों की लंबी लाइन में धक्का मुक्की में कई बार लोगों के बीच लाइन में घुसने पर हंगामा और नोकझोंक हुई। इधर, चहेतों को पिछले दरवाजे के रास्ते से बुलाकर कुछ महिलाओं के वैक्सीनेशन होने पर हंगामा किया। हंगामा कर रही महिलाओं का कहना था कि पीछे से महिलाओं के प्रवेश के चलते उन लोगों की बारी नहीं आ पा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि सोमवार को भीड़ को काबू करने को पुलिस मौजूद रही। मगर इसके बाद भी कुछ लोगों के बीच लाइन में घुसने और महिलाओं के पिछले जीने से वैक्सीनेशन कराने को पहुंचने पर हंगामा हुआ। बाद में पिछले दरवाजे को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन को लेकर तनाव पर पहुंचे एमओआईसी
पूरनपुर। गांव दिलावरपुर में कोरोना वैक्सीनेशन को सोमवार को टीम गांव में भेजी गई थी। वैक्सीनेशन कराने को गांव के दो स्थानों पर करीब पांच सौ लोग एकत्र हुए। टीम ने गांव के सरकारी स्कूल में पहुंचकर वैक्सीनेशन करना शुरू कर दिया। इस पर गांव की बाजार में एकत्र लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। एकत्र लोगों का कहना था कि उनको सोमवार को बाजार परिसर में वैक्सीनेशन होने की जानकारी मिली थी। इस पर वे लोग पहले से ही लाइन लगाकर बैठे है। स्कूल में जाने पर उन लोगों को फिर से लगी हुई लाइनों में पीछे लगना होगा। जानकारी पर टीम के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमसिंह गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों स्थानों पर लगी भीड़ से बात कर बाजार परिसर में दूसरी टीम वैक्सीनेशन को लगवाई। तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें