फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट के विरोध में हंगामा, प्रदर्शन

Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली सप्लाई में सुधार के लिए वकीलों ने दिया ज्ञापन
कई दिनों से चल रहे बिजली संकट के खिलाफ मंगलवार को वकील सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली सप्लाई में सुधार की मांग की। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में ज्ञापन देकर बिजली संकट दूर करने की मांग की। शेरपुरकलां में फुंका बिजली ट्रांसफार्मर न बदले जाने के विरोध में उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। 
बिजली संकट मंगलवार को भी दूर नहीं हो सका। वकीलों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली सप्लाई में सुधार कराने की मांग की। ज्ञापन देेने वालों में विष्णु वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, हरिओम कुशवाहा, आलोक शर्मा, महेश आदि थे। उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगराध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में पत्र देकर बिजली सप्लाई में सुधार की मांग की। पत्र देने वालों में जितेंद्र शर्मा, जगन्नाथ, अंकुर, निर्मला देवी, सुनीता देवी,  रामपाल, रजत कुमार, हरिनन्दन प्रसाद आदि  थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरपुरकलां। मोहल्ला नवदिया का दो दिन पहले फुंका बिजली ट्रांसफार्मर न बदले जाने के विरोध में विद्युत उपकेंद्र में एकत्र हुए उपभोक्ताओं ने हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर न बदलने जाने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में इम्तियाज अहमद, नदीम खां, शाहरूख वेग, इलियास, मीनू बरकाती, इफ्तखार खां, मोहम्मद रफीक, नबाब, राहत, बबलू आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें