फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रो कार की टक्कर से  बाइक सवार मजदूर की मौत

Tue, 04 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बीसलपुर रोड पर पौटाकलां गांव के पास हुआ हादसा, दो अन्य गंभीर रूप से घायल 
मजदूरी करने के लिए क्योलड़िया से रूपपुर फ्लोर मिल आ रहे थे घायल, नहीं पहने थे हेल्मेट
 बीसलपुर रोड पर पौटाकलां गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के जगपा मोहनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रामपाल पुत्र धनीराम मजदूरी करते थे। सोमवार देर शाम को वह बाइक से मजदूरी करने के लिए रूपपुर गांव स्थित फ्लोर मिल पर आने के लिए निकले। उनके साथ गांव के ही पोथीराम (22) पुत्र इंद्रपाल और दीपक (19) पुत्र चंद्रपाल भी थे। तीनों युवक बाइक से रूपपुर आ रहे थे। बीसलपुर रोड पर पौटाकलां गांव के पास पहुंचते ही सेंट्रो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहन कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रामपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने परिवारवालों के आने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेल्मेट नहीं पहने थे। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह ही लगी थी तीनों की नौकरी 
हादसे में मरने वाले रामपाल और अन्य दोनों घायलों की नौकरी का पहला दिन था। सोमवार सुबह ही तीनों युवक रूपपुर गांव की फ्लोर मिल में काम की बात तय करके आए थे। जिसके बाद तीनों गांव लौट गए थे। देर शाम तीनों एक बाइक पर सवार होकर पहले दिन ज्वाइन करने जा रहे थे।
 
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 
मृतक रामपाल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक पांच भाईयों में तीसरे नंबर के थे। उनकी मौत की खबर सुनकर चारों भाई रामऔतार, टीकाराम, आत्माराम और श्यामाचरन पीलीभीत पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। पत्नी रामप्यारी पति की मौत से बदहवास है। वहीं, दो मासूम बच्चे पांच वर्षीय बेटी सपना और तीन वर्षीय पुत्र लल्ला के सिर से पिता का साया उठ गया है। हादसे में मौत की खबर मिलते ही परिवार में गमगीन माहौल छा गया। 
 
नियमों की अनदेखी में दो दिन में चली गई तीन जानें 
जिले में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर 48 घंटे के भीतर तीन जानें जा चुकी है। अभी दो दिन पहले ही बिलसंडा क्षेत्र में दो नाबालिग बाइक सवार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर काल के गाल में समां गए थे। वहीं, सोमवार रात हादसे में मरने वाले रामपाल भी एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक मृतक रामपाल चला रहे थे। दोनों ही हादसों में हेलमेट की भी अनदेखी रही। 
विज्ञापन

 
सेंट्रो कार और पीड़ित पक्ष की बाइक को चौकी पर खड़ा कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार से  हादसे की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार का चालक मौके से फरार हो गया था। 
ओमहरि बाजपेई, एसओ बरखेड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें