फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बाघ का आतंक: खेत में सिंचाई कर रहे किसान को मार डाला, शव जंगल में खींच ले गया, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 05 Jan 2024 12:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में शुक्रवार सुबह बाघ ने किसान को मार डाला। किसान अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। तभी जंगल से बाहर आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया। शव को जंगल में खींच ले गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में जंगल के निकट खेत पर फसल में पानी लगा रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ किसान को मुंह में दबाकर जंगल में खींच ले गया और मार डाला। चीखने की आवाज पर एकत्र हुए किसानों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। शव को माधोटांडा -पीलीभीत मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। 

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव मथना जपती के मौजा पुरैनी दीपनगर निवासी स्वरूप सिंह उर्फ मट्टू (48) खेती करते थे। महोफ रेंज के जंगल के नजदीक स्थित कालोनी में घर बना है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे किसान जंगल के नजदीक स्थित खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। आसपास खेतों में अन्य लोग भी काम कर रहे थे। करीब नौ बजे अचानक जंगल से निकले बाघ ने स्वरूप सिंह पर हमला कर दिया। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत में कन्नौज जैसा कांड: महिला ने नहीं खोला दरवाजा, आरोपी को पकड़ने अंदर गया सिपाही मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन और पेट में गहरे घाव होने से मौत 
बताया जा रहा है कि बाघ मुंह में दबाकर जंगल में खींच ले गया। हमले के गर्दन और पेट में गहरे घाव होने से किसान की मौत हो गई। चीखने की आवाज पर ग्रामीण एकत्र हो गए। जंगल के अंदर जाकर शव को बाहर निकाला गया। घटना को लेकर वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। शव को ट्रैक्टर ट्राली में रखकर माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग पर ले जाकर जाम लगा दिया। 

जानकारी के बाद एसओ अचल कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता और महोफ रेंजर सहेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। परिजन मुआवजा और संविदा पर नौकरी समेत मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में महोफ रेंजर सहेंद्र यादव के लिखित आश्वासन देने पर ग्रामीण माने। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें