फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: चोरों ने चावल व्यापारी के बंद घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर चोरी कर कमरे में लगाई आग

Tue, 20 Feb 2024 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में चोरों ने चावल व्यापारी के मकान से नकदी और जेवर समेत पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। व्यापारी अपने परिवार के साथ हरिद्वार गए थे। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
कमरे में खुली पड़ी अलमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में चोरों ने चावल व्यापारी के बंद मकान को निशाना बना लिया। रविवार रात छत पर चढ़कर घर में घुसे चोरों ने नकदी-जेवर समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद कमरे में आग लगा दी। सोमवार रात व्यापारी परिवार के साथ वापस आए। ताला खोलकर अंदर घुसे तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला थान सिंह निवासी विपिन कुमार चावल व्यापारी हैं। रविवार रात वह अपने पिता नाथूराम की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए थे। सोमवार रात में जब वह घर वापस आए और ताला खोलकर अंदर घुसे तो घर का नजारा देखकर दंग रह गए। कमरे में काफी सामान जला पड़ा था। सेफ अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। 

बताया गया कि चोर छत पर लगी प्लास्टिक शीट को तोड़कर घर के अंदर घुस थे। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर 15 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं चोरी करने के बाद चोरों ने कमरे में आग भी लगा दी थी। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024: बरेली मंडल की पांच सीटों पर सपा ने उतारे बाहरी प्रत्याशी, पार्टी में अंदरखाने विरोध शुरू
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित से जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें