फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल पकड़कर महिला को पीटा, दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर में घुसकर दो आरोपियों ने एक महिला को बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। उसके पकड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म की कोशिश की। मौके पर पहुंचे महिला के भाई को बांका मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने महिला की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम आठ बजे की है। महिला ने बताया कि गांव ढक्काचांट की राजन कॉलोनी निवासी मुकुंद और इंद्रजीत उसके घर में घुस आए। दोनों ने घर में घुसते ही उसे दबोच लिया और बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। चीखने, चिल्लाने पर उसका भाई उसे बचाने आया तो तब आरोपियों ने उसके सिर पर बांका मारकर लहूलुहान कर दिया।
घटना की शिकायत करने पर गांव में न रहने देने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने बुधवार रात को 10 बजे कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि महिला की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल महिला के भाई का मेडिकल कराया गया। आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें