फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारा में आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गन्ने के खेत में गुरुवार को चार साल के तेंदुए का शव मिला। लखीमपुर की संपूर्णानगर रेज की मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में होना पाई गई।
विज्ञापन

हजारा थाना गांव शास्त्रीनगर निवासी चंद्रकांता का गन्ना का खेत हजारा थाना से कुछ दूरी पर है। गन्ना खेत के किनारे कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह को तेंदुआ का शव पड़ा देखा। सूचना हजारा पुलिस और संपूर्णानगर रेंज कार्यालय में दी गई। हजारा एसओ राजीव शर्मा और संपूर्णानगर रेंज के रेंजर शिव बाबू सरोज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुए के शव पर चोट के निशान थे।
वन विभाग की टीम शव को संपूर्णानगर रेंज कार्यालय ले गई। संपूर्णानगर रेंजर शिव बाबू सरोज ने बताया कि रेंज कार्यालय परिसर में पैनल से उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में होना पाई गई। उन्होंने बताया कि तेंदुआ करीब चार साल का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें