फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हल्की बारिश भी नहीं झेल सकी सड़क, दो महीने में ही उखड़ी, अफसर बोले- अभी चल रहा है काम

Mon, 05 Feb 2024 11:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

सरैनी से भंगा मोहम्मदगंज तक सड़क का दो माह पहले निर्माण कराया गया था। काम पूरा होने के बाद जब वाहनों की आवाजाही शुरु हुई तो सड़क उखड़ने लगी है। 
विज्ञापन
भंगा मोहम्मदगंज देवहा पुल से नगरिया कॉलोनी के बीच उखड़ी सड़क । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में दो माह पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सरैनी तुरकुनिया से धुंधरी होते हुए भंगा पुल तक सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क बनने के दौरान ही लोगों ने गुणवत्ता को लेकर इसकी शिकायत की थी। बावजूद इसके ठेकेदार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। दो दिन पूर्व हुई बारिश से सड़क आधा किलोमीटर में कई जगह से उखड़ने लगी है।

विज्ञापन


अमरिया क्षेत्र के लोगों को बहेड़ी तक सुगम आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की ओर से सरैनी से भंगा मोहम्मदगंज तक सड़क का दो माह पहले निर्माण कराया गया था। निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया था। 

सड़क का ठेकेदार ने काम भी पूरा कर लिया है। काम पूरा होने के बाद जब वाहनों की आवाजाही शुरु हुई तो सड़क उखड़ने लगी। भंगा मोहम्मद गंज, देवहा पुल से नगरिया कॉलोनी के बीच लगभग आधा किलोमीटर से अधिक सड़क उखड़ गई है। इधर, घेरा शरीफ से लेकर तिरकुनियां, सरैनी तक सड़क टूट चुकी है। सड़क बीच के अलावा किनारे से भी गायब होती जा रही है। इससे एक बार फिर से वाहन चालकों के सामने सड़क से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से जुड़ती है यह सड़क 
यह सड़क भिकारीपुर, भंगा मोहम्मद गंज, नगरिया कॉलोनी, पिंजरा वमनपुरी, माधोपुर चौराहे पर बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे से जुड़ती है। नेशनल हाईवे माधोपुर चौराहे से ग्राम धुंधरा, ग्राम धुंधरी, घेरा शरीफ, तिरकुनियां, सरैनी होकर बरेली जिले के फरीदपुर में बहेड़ी जाने वाले मार्ग पर जुड़ती है। इस मार्ग पर प्राइवेट बसें बहेड़ी से कस्बा अमरिया तक चलती हैं। इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।

सड़क की लागत तक नहीं बता सके अफसर
सड़क की दशा को लेकर जब विभाग के जिम्मेदारों से पूछा गया तो वह सफाई देते हुए दिखाई दिए। कहा कि सड़क ठीक बनी है। अभी काम चल रहा है। यदि ऐसा हुआ है तो सड़क अभी ठेकेदार के ही अधीन है। वही उसे ठीक कराएगा। सड़क कितने रुपये की लागत से बनाई गई है। इसकी भी अफसर जानकारी नहीं दे सके। ऐसे में पूरा मामला सवालों के घेरे में आ गया है।

लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क टूट गई है तो ठेकेदार की जिम्मेदारी है, वही उसे ठीक करेगा। ठेकेदार और अभियंता को कड़ी चेतावनी दी गई है कि वह इसे ठीक कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें