फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सिपाही ने महिला स्वास्थ्य कर्मी से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए डॉक्टर के चैंबर के बाहर एक सिपाही ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ बदतमीजी कर दी। जब महिला स्वास्थ्य कर्मी ने विरोध किया। तो सिपाही ने अभद्रता करते हुए पीटने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस के बाद दोनों पक्षों के बीच घंटों चली वार्ता के बाद दोनों के बीच सुलह हो गया।
विज्ञापन

शहर की रहने वाली महिला संविदा पर जिला अस्पताल में तैनात है। बुधवार सुबह 11 बजे अपनी दवा लेने के लिए ओपीडी में कमरा नंबर पांच में गई थी। जहां भीड़ लगी हुई थी। जिस पर वह इंतजार कर रही थी। तभी वहां खड़े एक सिपाही उनके साथ बदतमीजी करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया। तो उसने अभद्रता शुरू कर दी, हंगामा देखकर मौके पर भीड़ लग गई। महिला ने जब बदतमीजी के बारे में बताया। तो अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने उसे पकड़ लिया और सीएमएस डॉ. रतन पाल सिंह सुमन के पास ले गए। सूचना मिलने पर ठेका चौकी प्रभारी निर्देश सिंह चौहान पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में खुद को सिपाही बताया जोकि पुलिस लाइन में तैनात है। महिला का आरोप है कि वह उसके साथ में बदतमीजी कर रहा था। विरोध करने पर लड़ने के लिए आमादा हो गया और मारने की धमकी देने लगा। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि जिला अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस को भेजा गया था। दोनों पक्षों का आपस में समझौता कर लिया है। सिपाही को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें