सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा बोेले- भाजपा ने कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी करने की कोशिश की है। यहां भी आशंका है। स्ट्रांग रूम में कई लोग बिना पास से घूम रहे थे। वाहनों की चेकिंग भी नहीं हो रही थी। इस वजह से हम लोगों ने विरोध जताया।
ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए सपाइयों ने बुधवार को मंडी गेट पर हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। बमुश्किल आधा घंटे में हंगामा शांत कराया जा सका।
विज्ञापन
ईवीएम और बैलेट पेपर से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए मतगणना से एक दिन पूर्व मंडी समिति में सपा नेताओं ने पहरेदारी बढ़ा दी है। बुधवार दोपहर को सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंडी गेट पर एकत्र हुए। सपाइयों का आरोप था कि मंडी के तीन नंबर गेट से कुछ वाहन बाहर गए। बिना अनुमति कई वाहनों को अंदर बाहर आने जाने देने का कुछ वाहनों पर उनको शक हुआ तो उन्हें रोककर तलाशी भी ली। हालांकि कुछ मिला नहीं। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा भी मौके पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं को गेट नंबर एक पर रोक लिया गया।
जिलाध्यक्ष ने मंडी के गेट पर आरोप लगाया कि कुछ लोगों को बिना तलाशी लिए ही अंदर आने-जाने दिया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि भाजपा ने कुछ लोग ईवीएम में गड़बड़ी करने की फिराक में हैं। इसे लेकर दिन में पौने तीन बजे से सवा तीन बजे तक काफी हंगामा रहा। एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। अलबत्ता सपाई ईवीएम की निगरानी को मंडी व उसके आसपास डटे हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने कई जगह ईवीएम में गड़बड़ी करने की कोशिश की है। यहां भी आशंका है। स्ट्रांग रूम में कई लोग बिना पास से घूम रहे थे। वाहनों की चेकिंग भी नहीं हो रही थी। इस वजह से हम लोगों ने विरोध जताया। - जगदेव सिंह जग्गा, जिलाध्यक्ष, सपा