पीलीभीत। विधानसभा चुनाव की मतगणना दस मार्च को पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में होगी। इसके लिए जवानों को बुला लिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की जाएगी। मतगणना के दौरान दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, एक प्लाटून पीएससी समेत बड़ी संख्या में फोर्स तैनाती की जाएगी।
जिससे चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रखी जा सके। इसके अलावा पांच सीओ, दस इंस्पेक्टर, पांच क्राइम इंस्पेक्टर, समेत 601 जवानों की तैनाती होगी। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी सुरक्षा व्यवस्था पर मतगणना के दौरान नजर रखेंगे। मंडी परिसर के अलावा नौगवां चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, असम हाईवे पर रामलीला तिराहा, मंडी गेट, असम चौराहे पर भी फोर्स को तैनात किया जाएगा।
एक सीओ लगातार मंडी समिति के बाहर भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। एक सीओ शहर की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा तीन सीओ मंडी परिसर के अंदर तैनात किए जाएंगे। संवाद