फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर में घुसकर हथियारों के बल पर 13 वर्षीय पुत्री के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठा ले जाने और साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के विरोध पर मारपीट कर धमकाने का आरोप एक किशोरी के पिता ने मोहल्ला के कुछ लोगों पर लगाया है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने पर भी धमकाया गया। पुलिस ने जांच के बाद दो पक्षों में निकाह को लेकर विवाद होना पाया है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि पांच अगस्त को पड़ोसी दो लोगों ने अपने कुछ साथियों के साथ रात साढ़े बारह बजे उसके घर में घुसकर उसकी 13 वर्षीय पुत्री को मुंह में कपड़ा ठूंस कर उठा ले गए। एक अन्य पड़ोसी की छत पर ले जाकर उसकी पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पुत्री की पिटाई की। पुत्री के शोर-शराबा पर एकत्र हुए लोग उसकी पुत्री को छत से बेहोशी की हालत में उठाकर लाए। रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
अगले दिन कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। किशोरी के पिता ने मंगलवार को भी कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि जांच में निकाह को लेकर दो पक्षों में विवाद होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें