फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकली पैदल यात्रा, बोले- भाजपा गद्दी छोड़ाा

विज्ञापन
शहर में जुलूस निकालकर सदर तहसील जाते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजागारी के विरोध में शहर और बरखेड़ा में पैदल यात्रा निकाली और राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा गद्दी छोड़ो के नारे लगाते हुए सड़क पर धरना-प्रदर्शन दिया। इससे शहर में कई जगह जाम की स्थित बन गई।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर स्थित जिला कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी के निर्देशन में भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन के तहत पैदल यात्रा शुरू हुई। छतरी, सुनगढ़ी थाना, गैस चौराहा, बिजली चौराहे से लाल रोड, कमल्ले चौराहा होते हुए कांग्रेसी सरकार के विरोध में नारेबाजी और स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर सदर तहसील पहुंचे। यहां आयोजित सभा में महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव स्वनिल शर्मा ने कहा कि महंगाई चरम पर है। महिलाओं का घरेलू बजट बिगड़ रहा है।
शहर अध्यक्ष अभिनय गोल्डी ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय है। देशभर को जो अन्न दे रहा है, वह अन्नदाता कृषि बिल रद्द कराने की मांग कर रहे हैं। इस बिल को रद्द किया जाए। डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेलगाम हो गई है। इससे आमजन बेहाल है। सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम अभिनाश चंद्र मौर्य को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में डीजल पेट्रोल सस्ता करने, बिजली, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की चीजें सस्ती करने, बेरोजगारों को रोजगार देने, कृषि कानून रद्द कराने की मांगे शामिल थीं। ज्ञापन में प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष के हस्ताक्षर रहे। इस मौके पर नीरज विक्रम सिंह, नरेश शुक्ला, तौकीर अहमद, रवींद्र अग्रवाल आदि शामिल रहे।
बरखेड़ा। कस्बा में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन के तहत पैदल यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ता और पदाधिकारी कस्बे में दौलतपुर रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास एकत्र हुए। इसके बाद नारे लिखी पट्टिकाएं लेकर पैदल नारेबाजी करते हुए ब्लॉक तिराहा पहुंचे। यहां से विकास खंड कार्यालय पहुंचे।
यहां जिला कृषि रक्षा अधिकारी/ खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कृषि को लेकर मोदी सरकार ने तीन कानून बनाए हैं। यह किसानों के हित को चोट पहुंचा रहे हैं। इन तीनों कानूनों को रद्द करके किसानों के हितों को सुरक्षित किया जाए। देश और प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के साथ हैवानियत के अपराध चरम सीमा पर हैं। भाजपा सरकार को गद्दी छोड़ देनी चाहिए। इस मौके जगदीश शरण गंगवार, पुष्पा गंगवार, मोहम्मद शाकिर कुरैशी, जाहिद खां शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें