फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरएम कालेज के प्रधानाचार्य वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगरपालिका के चेयरमैन ने नगरपालिका द्वारा संचालित एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को प्रबंधक की हैसियत से वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

नगरपालिका के चेयरमैन नूर अहमद अंसारी ने बताया कि वह नगरपालिका द्वारा संचालित एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं। पिछले माह मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मोहम्मद कासिब ने बरेली मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को शिकायती पत्र भेजकर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह पर विभिन्न गंभीर आरोप लगाए थे। पत्र में कहा गया कि प्रधानाचार्य ने अधिकार न होते हुए भी कुछ फर्माें को कॉलेज संबंधी बिल बाउचरों का नकद भुगतान किया है। नियमानुसार नकद भुगतान नहीं किया जा सकता है। नियमानुसार भुगतान एकाउंट पेई चेकों के माध्यम से होना चाहिए। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अपनी टीम से इस अनियमितता की जांच कराई थी। जांच में आरोप बिल्कुल सही पाए गए थे। उसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 28 अक्तूबर को डीआईओएस को पत्र भेजकर प्रधानाचार्य पर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने कॉलेज के प्रबंधक नूर अहमद अंसारी को इस संबंध में निर्देश दिए थे। प्रबंधक इस मामले को अपने स्तर से लटकाए रहे। बरेली मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा सख्ती करने पर प्रबंधक ने सोमवार को प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। प्रबंधक ने निलंबन आदेश में यह भी कहा है कि वह अपना कार्यभार तत्काल कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता को सौंप दे। निलंबन आदेश रामप्रताप सिंह ने प्राप्त कर लिया है लेकिन अभी उन्होंने अपना कार्यभार वरिष्ठ प्रवक्ता को नहीं सौंपा है। रामप्रताप सिंह का पक्ष जानने के लिए जब फोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें