फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के विरोध में सपा और महान दल ने निकाली जनाक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा के नीति रीति के विरोध में जिले में सपा और महान दल की ओर से जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली बीसलपुर चीनी मिल से सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली की अनुमति न होने के कारण कई स्थानों पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। हालांकि जुलूस को रोका नहीं गया। बीसलपुर से शुरू हुई यह यात्रा शहर के रामलीला मैदान पर आकर समाप्त की गई।
विज्ञापन

सोमवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्या के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने बीसलपुर चीनी मिल के पास से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान बिना अनुमति जुलूस निकालने को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। इस पर एसडीएम राकेश गुप्ता और सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह मौके पर पहुंच गए। काफी देर चली वार्ता के बाद रैली को निकालने की अनुमति दी गई। इस दौरान सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर महान दल से गठबंधन किया है। महान दल इस जनाक्रोश यात्रा के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में फैले आक्रोश को व्यक्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के शासन में अदूरदर्शिता, गैरजिम्मेदारी व तानाशाही के कारण प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है, सरकार के पास नफरती सियासत के अलावा विकास व रोजगार वाली सोच ही नही है। छात्रों को शिक्षा, युवाओं को रोजगार देने के बजाये यह सरकार किसानों पर पूंजीपतियों का कानून थोपना चाहती है। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता की आवाज को बुलंद करने के लिये उन्हें जनाक्रोश यात्रा के माध्यम से सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा, यह यात्रा अब पूरे प्रदेश भ्रमण कर भाजपा को सत्ता से हटा कर ही मानेगी। रैली बीसलपुर से शुरु होने के बाद ईदगाह चैराहा, बारह पत्थर चैराहा, ग्राम टिकरी, पतरसिया, नवादा महेश, बरखेड़ा, भोपतपुर, प्रतापडांडी, मसीत दौलतपुर चैराहा, अरसियाबोझ, आमडार, नगरा चैराहा, उगनपुर, सुहास, पिपराभजा, गजरौला, बिठौरा कलां, सराय सुंदरपुर, कैंच, आसाम चौराहा होते हुए शहर में पहुंची। जहां उन्हें असम चौराहा पर भी रोकने का प्रयास किया गया। रैली का लोगों ने जगह-जगह फूला माला पहनकर पदाधिकारियों को स्वागत किया। रैली का शहर के रामलीला मैदान में समापन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, शाहजहांपुर के सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक पीतमराम, पूर्व विधायक अरशद खां, जिला महासचिव यूसुफ कादरी, जिला पंचायत के चेयरमैन बुधसेन वर्मा, डॉ. शाने अली, मो. आरिफ, नीरज गंगवार, प्रदीप सोनकर, नफीस अहमद अंसारी, सुधीर तिवारी, पूर्व चेयरमैन राजीव अग्रवाल टीटी, हरजिन्दर सिंह कहलो, पूर्व ब्लाक प्रमुख अरूण वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, रामबहादुर यादव, नरेन्द्र मिश्रा कट्टर, जिया उल इस्लाम गुड्डू सहित तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें