फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : श्रद्धालुओं ने की मां कात्यायनी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। दुर्गा सप्तीशती पाठ और अन्य धार्मिक आयोजन हुए।
विज्ञापन

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में रविवार सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भक्तों ने विधि-विधान से मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती का पाठ और कई मुंडन संस्कार भी हुए। गोदावरी स्टेट कॉलोनी के मां दुर्गा मंदिर, बल्लभनगर के मां दुर्गा मंदिर और अशोक कॉलोनी के सामने संतोषी माता मंदिर में भी पूरे दिन माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

अशोक कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। पूरे नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें