फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लंबे रूट पर अधिकारियों का फोकस, लोकल की भटक रहीं सवारी

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
विज्ञापन
असम चौराहे पर अपने गंतव्य के लिए जाने को भटकती रहती हैं सवारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लंबे मार्गों पर बसों का संचालन कराकर परिवहन निगम के अधिकारी जिले की यातायात व्यवस्था को चौपट करने में लगे हुए हैं। इससे लोकल यात्रियों को स्थानीय डिपो का लाभ नहीं मिल पा रहा। अधिकारी लोकल मार्ग पर सवारी न होने का हवाला देते हुए लगातार उच्चाधिकारियों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
स्थानीय डिपो से कुल 108 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें 45 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। इसके अलावा अनुबंध की आठ बसों का संचालन भी हो रहा है। 15 बसें पूर्णागिरि मेले में संचालित की जा रहीं हैं। वहीं अगर लोेकल मार्गों की बात की जाए, तो बीसलपुर और पूरनपुर रूट पर चार-चार बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोकल मार्ग पर सिर्फ दिन में ही बसों का संचालन किया जा रहा है, जबकि रात के समय इन मार्गों पर बसों का संचालन ही नहीं किया जाता। इससे लोकल मार्ग के लोगों को परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

ऐसा नहीं कि इन मार्गों को लेकर जागरूक लोगों ने विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर यहां पर बसों के संचालन की मांग न की हो, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की ओर से उच्चाधिकारियों को गुमराह कर यहां पर सवारियां न होने का हवाला दिया जाता है। इस कारण इन मार्गों का हाल अब तक सुधर नहीं सका है। इस बाबत एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बसों का संचालन कराकर देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें