पूरनपुर शहर में पुलिस के साथ अतिक्रमण हटवाती नगरपालिका की टीम। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। नगर पालिका की टीम ने पुलिस के साथ मंगलवार को नगर में अभियान चलाकर फुटपाथ पर दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। 15 अतिक्रमणकारियों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
नगर पालिका ईओ आरके भार्गव ने बताया कि नगर पालिका की टीम और पुलिस को साथ लेकर नगर के स्टेशन रोड पर नगर पालिका कार्यालय के समीप से स्टेशन चौराहा से शेरपुर रेलवे क्रासिंग तक अभियान चला। अभियान में फुटपाथ पर लगाई गई दुकानों, खोमचों को हटवाया गया। साथ ही दोबारा फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानें न लगाने की चेतावनी दी गई। शेरपुर रोड पर रामलीला की बाउंड्री के समीप सड़क किनारे बैठे अतिक्रमणकारियों को दोबारा दुकानेें लगी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि अभियान में 15 अतिक्रमणकारियों से 15 जुर्माना वसूला गया। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान लगातार जारी रहेगा।