फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही पर बीसलपुर एमओआईसी को वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की आहट के बीच लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। इस कड़ी में बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) पर कोविड टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने वेतन रोकने और कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। वहीं अमरिया और बिलसंडा के प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

कोविड के नए वैरिएंट से निपटने की तैयारियों को मंगलवार को शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। समीक्षा के दौरान बिसलपुर सीएचसी कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना जैसे कई कामों में फिसड्डी साबित हुआ। डीएम पुलकित खरे ने एमओआईसी डॉ. ठाकुर दास का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही उनपर कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को लिखा है। वहीं अमरिया और बिलसंडा का काम भी बहुत खराब मिला। उनको चेतावनी दी गई है।
ऑक्सीजन प्लांट की जांच के लिए शासन से आएगी टीम
कोविड की तीसरी लहर की आहट के बीच शासन ने तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में कुल चार ऑक्सीजन प्लांट हैं। इनकी जांच के लिए 18 और 19 दिसंबर को शासन स्तर से टीम आएगी। डीएम ने बताया कि जिले स्तर पर ठोस तैयारी की जाएगी ताकि कोविड की हर चुनौती से निपटा जा सके।
विज्ञापन

अभी 78 फीसदी को लगा है कोविड का पहला डोज
जिले में 78 फीसदी लोगों ने कोविड का पहला डोज लगवा लिया है। शासन स्तर से शत-प्रतिशत डोज लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरा डोज लेने वालों का प्रतिशत 31 है। डीएम ने बताया कि टीकाकरण जल्द शत-प्रतिशत कराया जाएगा।
टीकाकरण में अच्छा सहयोग करने वाले प्रधान होंगे सम्मानित
जिन प्रधानों में अपनी ग्राम पंचायत में शत प्रतिशत टीकाकरण कराया है उनको जिले स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिन ब्लॉक में टीकाकरण कम हुआ है वहां स्पेशल टीमें लगाकर टीकाकरण शत प्रतिशत कराया जाएगा।
टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर बीसलपुर के एमओआईसी का वेतन रोका गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शासन को लिखा है। अमरिया और बिलसंडा के इंचार्ज को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

- पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें