फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: पुलिस चौकी के पास ठेकेदार की कार से ढाई लाख रुपये किए पार, बाइक सवारों ने दिनदहाड़ की वारदात

Thu, 20 Jul 2023 04:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बाइक सवार बदमाशों ने कार के बोनट पर काला तेल डाल दिया और कहा कि कार से तेल निकल रहा है। ठेकेदार व इंजीनियर कार रोकर चेक करने लगे। इसी दौरान बाइक सवारों ने कार में रखा रुपयों से भरा बैग उठा लिया और फरार हो गए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में असम पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर जल निगम के ठेकेदार की कार से बाइक सवार बदमाश ढाई लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने कार के बोनट पर लुब्रिकेंट ऑयल डालकर उन्हें ऑयल निकलने की बात कही, जिसके बाद जैसे ही वह गाड़ी से उतरे बाइक सवार कार में रखा रुपयों भरा बैग लेकर भाग गए। 

विज्ञापन


हापुड़ के रहने वाले ठेकेदार सीताराम पीलीभीत जिले में जल निगम में ठेकेदारी करते हैं। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को वह माधोटांडा में हो रहे काम को देखकर शहर होते हुए जहानाबाद जा रहे थे। कार में उनके साथ ड्राइवर धर्मेद्र कुमार व जल निगम के असिस्टेंट इंजीनियर अशोक कुमार भी साथ थे। 

ये भी पढ़ें- Badaun: कांवड़ियों के वेश में लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार, तीन तमंचे, 37 हजार रुपये और बाइक बरामद
विज्ञापन


उनकी कार शहर के मंडी समिति के पास पहुंची थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने कार पर लुब्रिकेंट ऑयल डालकर कार से लुब्रिकेंट निकलने की बात कही। इसके बाद कार सवार ठेकेदार व असिटेंट इंजीनियर कार से नीचे उतरे। कार में आई कमी को देखने लगे। इसी बीच बाइक पर सवार एक युवक ने कार में रखे बैग को उठा लिया और भाग गया।

विज्ञापन

बैग में थे ढाई लाख रुपये और जरूरी कागजात 

ठेकेदार ने बताया कि बैग में लगभग ढाई लाख रुपये व अन्य जरूरी कागजात थे। सूचना मिलने पर असम चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। हालांकि दिनदहाड़े हुई घटना के बाद आसपास में गहमागहमी का माहौल है। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की तहरीर चौकी पर दी है। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें