फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में उफान: नदी में छोड़ा गया डेढ़ लाख क्यूसेक पानी, पीलीभीत के कई गांवों में बाढ़ का खतरा; अलर्ट जारी

Tue, 18 Jul 2023 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से मैदान में शारदा नदी उफना गई है। मंगलवार को बनवसा बैराज से शारदा नदी में करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे पीलीभीत जिले के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। 
विज्ञापन
शारदा नदी में बढ़ रहा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जनपद में शारदा नदी उफान पर बह रही है। बनबसा बैराज से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ खंड ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को आगाह किया गया है कि नदी से दूरी बनाए रखें। किसी को भी नदी किनारे न जाने दें और ऊंचाई वाली जगह पर रहें। 

इन गांवों पर बाढ़ का खतरा 

शारदा नदी की जद में कलीनगर तहसील क्षेत्र के नौजल्हा नंबर एक, दो, गभिया सहराई, नलडेंगा, नगरिया खुर्द कला, रमनगरा समेत गांव आते हैं। शारदा नदी में ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के बाद इन गांवों में खतरा मंडराता है। मंगलवार को डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद नौजल्हा नंबर एक और नलडेंगा क्षेत्र में नदी के नजदीक बसे एक दर्जन घर बाढ़ की जद में आ गए हैं। सिंचाई विभाग के अभियंता बाढ़ के पानी पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Youtuber Earning: एक साल में कैसे कमाए 1.20 करोड़ रुपये ? यूट्यूबर तस्लीम ने आयकर टीम को दिया ये जबाव

कलीनगर के नौजल्हा क्षेत्र में नोमैंस लैंड के निकट शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया। नदी का पानी गोलाई में लगातार काटन कर रहा है। सोमवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने राजस्व टीम के साथ नौजल्हा और नगरिया खुर्द कलां क्षेत्र में पहुंचकर कटान की स्थिति देखी। सिंचाई विभाग के अभियंताओं जरूरी बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नगर आयुक्त ने नाली से निकाला कीचड़: बोलीं- अफसर हूं इसका मतलब ये नहीं हम खुद साफ नहीं कर सकते; ये था मामला
 

विज्ञापन

हर साल मचाती है तबाही 

कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में हर साल शारदा नदी तबाही मचाती है। बरसात के दौरान हर साल बाएं और दाएं दोनों ही किनारों की हजारों एकड़ कृषि भूमि नदी में समा जाती है। बरसात के बाद नदी जब अपने पेटे में लौटती है तो जमीन पर रेत के ढेर छोड़ जाती है। इसके साथ ही कटान रोकने के बाद नाम कराए जाने वाले बाढ़ नियंत्रण कार्य भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें