फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी प्रकरण: किसान आंदोलन के अंदेशे में तीसरे दिन भी रहा अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रही निगरानी

Wed, 06 Oct 2021 02:43 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जिले में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई है। बैरियर के साथ फोर्स को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार भ्रमण किया गया है। 
विज्ञापन
प्रशासन की चौकसी जारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर की घटना को लेकर प्रशासन की चौकसी जारी है । पुलिस को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट में कई स्थानों पर पुलिस तैनात दिखाई दी। छावनी में तब्दील दिखाई दिया । इसके अलावा शहर में भी मुख्य चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। असम चौराहा पुलिस चौकी पर सीओ ने खुद डेरा जमाया था।

विज्ञापन


तिकुनिया में हिंसा के बाद पीलीभीत में भी रविवार से अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर लगातार शांति व्यवस्था पर नजर बनाएं हुए है। मंगलवार को जिलेभर में पुलिस को तैनात किया गया। पूरनपुर, बिलसंडा में पुलिस का विशेष पहरा रहा। मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई। कलक्ट्रेट में किसानों के धरना प्रदर्शन को लेकर अफसर अलर्ट रहे। आफिसर्स कॉलोनी मोड़ पर बैरिकेडिंग कर पुलिस को तैनाती किया गया। कचहरी तिराहे पर फोर्स को तैनात किया गया था। डीएम कार्यालय के गेट पर बैरीकेडिंग के साथ बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद रही। 

इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों और शहर के प्रवेश करने वाले चौराहों पर भी फोर्स तैनात रहा। असम चौकी पर सीओ सिटी ने सुनगढ़ी कोतवाल के साथ डेरा जमाया था। इसके अलावा अमरिया, न्यूरिया, जहानाबाद, पूरनपुर, बिलसंडा, बीसलपुर में भी बैरीकेडिंग और फोर्स तैनात किया गया। पुलिस के साथ पीएसी की भी तैनाती की गई थी। हालांकि जिले में पूरे दिन शांति व्यवस्था को लेकर एसपी दिनेश कुमार पी और एएसपी पवित्र मोहन भ्रमण करते रहे। शाम तक किसानों की ओर से कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया गया था।
विज्ञापन


जिले में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी हुई है। बैरियर के साथ फोर्स को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार भ्रमण किया गया है। शांति व्यवस्था को कायम रखने को लेकर अलर्ट जारी रखा गया है। किसी भी तरह को कोई धरना प्रदर्शन मंगलवार को किसानों की ओर से नहीं किया गया। - पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें