फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनई रेलवे के जीएम ने इलेक्ट्रिक इंजन शेड की प्रगति का जायजा लिया

विज्ञापन
डीजल शेड की निरीक्षण करते जीएम।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल के कार्यों की पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की समीक्षा की

बरेली। इज्ज्तनगर रेल मंडल के डीजल शेड में अब इलेक्ट्रिक इंजनों की मरम्मत और रखरखाव होगा। एनई रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को इलेक्ट्रिक इंजन शेड के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने शेड में किए जा रहे लोको अनुसरण में कम से कम खर्च करने पर बल दिया।
विज्ञापन

जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने डीजल शेड में पेंटोग्राफ टेस्टिंग बेंच का उद्घाटन भी किया। उन्होंने डीजल लोको के अंडरफ्रेम और बोगी का निरीक्षण किया। शेड में निराकृत प्रदूषित जल के ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर उन्होंने पानी से इंजनऑयल और कूलेंट आदि को अलग करने की प्रक्रिया देखी। शेड परिसर को हरा भरा बनाए रखने के लिए महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक लोको के अनुरक्षण के निमित्त शेड के कर्मचारियों को विशिष्ट आइटमों के प्रशिक्षण के लिए समुचित व्यवस्था करने पर बल दिया
उन्होंने लोको अनुरक्षण में संरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा। शेड में किए जा रहे लोको के अनुरक्षण में मितव्ययता बरतने पर जोर दिया। विभिन्न उपकरणों के वार्षिक अनुरक्षण करार को कम कर आंतरिक संसाधनों से उपकरणों के रख-रखाव करने की सलाह दी। शेड में बाहरी स्रोतों से ली जाने वाली सेवाओं के स्थान पर आंतरिक संसाधनों का उपयोग करने को कहा। गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण कार्य करने, खर्चों में कमी लाने और शेड की साफ-सफाई की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें