फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में बंद डॉ. कामरान आलम की जमानत पर सुनवाई 22 फरवरी को होगी 17-13-26

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद महिला महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कामरान आलम खान की जमानत अर्जी पर जिला जज की कोर्ट में 22 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

एक छात्रा ने डॉक्टर कामरान आलम खान के खिलाफ 21 नवंबर 2021 को बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डॉक्टर कामरान आलम को पुलिस ने 26 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से वह जेल में है। उनकी जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट से काफी पहले ही खारिज हो चुकी थी। इस बीच पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। आरोपी प्रोफेसर की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार की अदालत में जमानत पर रिहा करने के लिए अर्जी दाखिल की गई है। न्यायालय ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए 22 फरवरी की तारीख लगाई है।
चार्जशीट में सिर्फ दुष्कर्म की पुष्टि, सेक्स रैकेट के साक्ष्य नहीं
छात्रा की प्रथम सूचना रिपोर्ट में दुष्कर्म करने और सेक्स रैकेट संचालित करने का आरोप लगाया गया था। कोतवाली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों ने जांच की लेकिन सेक्स रैकेट के संबंध में पुलिस साक्ष्य नहीं जुटा सकी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप पर एकमात्र आरोपी डा. कामरान के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें