पूरनपुर सीएचसी में टीका लगवाने को लगी लाइन।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। सीएचसी में कोरोना वैक्सीनेशन कराने को सोमवार को भी लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों को टीका लगवाने को लाइन में लगना पड़ा। लोगों की लाइन में कुछ लोगों ने बीच में घुसने का प्रयास किया। इस पर कई बार हंगामा हुआ। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।
शनिवार को दूसरी डोज लगाई गई। रविवार को अवकाश के चलते टीकाकरण नहीं हुआ। इसको लेकर सोमवार को टीका लगवाने वालों की सीएचसी में भीड़ उमड़ी। टीका लगवाने को लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ा। लाइन में बीच में कुछ लोगों के घुसने के प्रयास पर कई बार हंगामा हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि टीकाकरण को लोग जागरूक हो गए है। इसको लेकर वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है।