फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन मंत्री अरुण कुमार ने की समीक्षा बैठक, मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के प्रयासों की ली जानकारी

Tue, 03 Sep 2024 02:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

समीक्षा बैठक में डीएफओ मनीष सिंह ने वन मंत्री अरुण कुमार को वन्यजीवों से संबंधित जानकारी दी। वन मंत्री ने इस दौरान बाघ मित्रों से बातचीत की।
विज्ञापन
गांधी सभागार में हुई समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पीलीभीत जनपद में मंगलवार को वन विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने वन क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को जानकारी ली। इस दौरान अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने फसल कटने के दौरान वनकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट स्तिथ गांधी सभागार में हुई बैठक में डीएफओ मनीष सिंह ने वन मंत्री को वन्यजीवों से संबंधित जानकारी दी। वन मंत्री ने इस दौरान बाघ मित्रों से बातचीत की।  साथ ही उनके कार्यों के बारे में पूछा। उन्होंने मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए अब तक किए गए प्रयासों और कार्यों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि जिले में वन्यजीव के हमले से संबंधित सर्वाधिक घटनाएं गन्ने की फसल कटने के दौरान होती हैं। इसके लिए गन्ना विकास विभाग के साथ समन्वय बनाकर अभियान चलाया जाता है। उन्होंने जंगल से सटे इलाकों में 750 लाइटें लगाए जाने की जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए जंगल से सटे गांवों में फसल कटने के दौरान वनकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें