किसान के शव के पास बैठी परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
हाथियों के हमले में किसान की मौत से गांव में दहशत फैल गई। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर सेहरामऊ थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि हाथी तीन महीनों से आतंक मचाए हुए हैं। जिले के तीन किसानों की जान ले चुके हैं। इससे पूर्व माधोटांडा क्षेत्र के गांव मूसपुर के दो किसानों की मौत हो चुकी है। इन पर भी हाथियों ने हमला किया था।
बताया जा रहा है कि नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से दुधवा टाइगर रिजर्व में आए हाथियों की संख्या 45 से अधिक होने का अनुमान है। ये हाथी तीन अलग अलग झुंड में किशनपुर सेंक्चरी, बफरजोन और दक्षिण खीरी वन प्रभाग आबादी से सटे खेतों में तबाह करने के साथ किसानों पर हमला कर उनकी जान भी ले रहे हैं। इससे जंगल से सटे इलाकों में दहशत बनी हुई है।