फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फ्लाईओवर के निर्माण में बाधा बने बिजली के खंभे

विज्ञापन
धीमी गति से सड़क निर्माण पर विरोध जताते लोग । स्रोत - व्यापारी
विज्ञापन
खंभे और बिजली की लाइन न हटने से नहीं हो पा रहा गर्डर रखने का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। असम हाईवे पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण ने तेजी पकड़ी है। एक ओर गर्डर रखने का काम पूरा भी हो चुका है, लेकिन पूरनपुर की ओर खंभे और लाइन बाधा बन गए हैं। इनको हटाने में जिम्मेदारों का रवैया सुस्त है।
असम हाईवे पर फ्लाईओवर का काम जून तक पूरा होना है। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से काम को काफी तेजी के साथ करवाया जा रहा है। असम चौराहे से बरेली की ओर गर्डर रखने का काम लगभग पूरा हो गया है। पूरनपुर की ओर भी गर्डर रखने का काम किया जा रहा है। यह काम अब बिजली के खंभे और लाइन होने के कारण सुस्त पड़ गया है।
विज्ञापन

बीच में खंभे और लाइन होने के कारण गर्डर रखने और पिलर बनाने का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जबकि पूर्व में खंभे हटाने को लेकर पूरी प्रक्रिया हो चुकी है। काम के बीच में आए खंभे हटाने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से कहा गया तो जिम्मेदारों ने टीम को भेजा था।
इसके बाद लाइन हटाने का काम फिर से सुस्त पड़ गया। ऐसे में खंभे न हटने से काम के दौरान हादसे की आशंका भी बनी हुई है। इसको लेकर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सर्विस रोड बनाने का काम भी बंद हो गया है।
........
खंभे और लाइन हटाने को लेकर औपचारिकता पूरी हो चुकी है। लाइन को हटा भी दिया गया है। पूरनपुर की ओर लाइन को नहीं हटाया जा पा रहा। ऐसे में काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
- तरुन बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर

धीमीगति से सड़क का निर्माण होने से रोष, आंदोलन की चेतावनी
पूरनपुर। धनाराघाट रोड का निर्माण धीमी गति से होने के विरोध में एकत्र हुए लोगों ने रोष व्यक्त किया। साथ ही नगर की ओर से तेजी से सड़क का निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

माधोटांडा रोड से हरीपुर जंगल के समीप तक धनाराघाट रोड का निर्माण आचार लागू संहिता लागू होने से पहले शुरू किया गया था। धनाराघाट रोड से कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। कई गांव के स्कूली बच्चे भी इसी सड़क से आवागमन करते है। सड़क पर माधोटांडा रोड से शेरपुर तक बड़े-बड़े गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। सोमवार को एकत्र हुए लोगों ने धीमी गति से निर्माण होने और नगर की ओर से तेजी से निर्माण न होने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

साथ ही शीघ्र ही नगर की ओर से तेजी से निर्माण शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रोष व्यक्त करने वालों में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, शेरपुरकलां निवासी हाजी रियाजतनूर खां आदि थे। संवाद

धीमी गति से सड़क निर्माण पर विरोध जताते लोग । स्रोत - व्यापारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें