फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्काउट गाइड का मनाया गया स्थापना दिवस

विज्ञापन
शहर में मतदाता जागरुकता रैली निकालते स्काउट गाइड। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड का 71 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान जागरूकता रैली शहर में निकाली गई।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम रोड स्थित स्काउट भवन में कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले स्काउट गाइड ने परिसर में श्रमदान किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड ने मिलकर ध्वज शिष्टाचार किया। ध्वजारोहण कोषाध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान सलाम इंडिया और मतदाता जागरूकता रैली निकली गई। रैली स्काउट भवन से गांधी स्टेडियम होते हुए सुनगढ़ी थाना पहुंची। इसके बाद छतरी चौराहा होते हुए मोहल्ला सुनगढ़ी से वापस स्काउट भवन पहुंची। रैली के दौरान मतदाता जागरूकता के नारे लगाकर जागरूक किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष ने बताया स्काउटिंग के शुरूआती दौरान में कम लोग ही जुड़े थे। उनमें समाज सेवा का भाव था। आज इस संस्था ने पूरे विश्व स्तर तक नाम कमाया है। सेवा का एकमात्र संगठन स्काउट गाइड बना है। सहायक लीडर ट्रेनर सत्येंद्र मोहन शर्मा ने कहा पीलीभीत में 1955 से स्काउटिंग शुरू हुई थी। रामलीला मेले से इसका शुभारंभ हुआ था। हेड क्वार्टर कमिश्नर ओम प्रकाश ने कहा स्काउटिंग में सीखने को बहुत कुछ है बस जज्बा होना चाहिए। संचालन जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अभिषेक पांडेय ने किया। जिला संगठन कमिश्नर गाइड शालिनी पांडेय, स्काउट शिक्षक मुस्ताक अली, ब्लॉक स्काउट मास्टर वीर सिंह ट्रेनिंग काउंसलर योगेश मौर्य, अर्जुन सिंह, सचिन पटेल ,निशा मौर्य, गार्गी गंगवार, नवनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निबंध, स्क्रेच और क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
स्थापना दिवस के मौके पर निबंध, स्क्रेच, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गुरु नानक इंटर कॉलेज पूरनपुर के चंद्रमोहन प्रथम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर की पूजा देवी द्वितीय एवं शशि गंगवार तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अंजली प्रथम केम स्कॉलर्स स्कूल की पूर्णिमा सिंह द्वितीय एवं विद्या मंदिर बीसलपुर की तनीषा तृतीय स्थान पर रही। स्केच प्रतियोगिता में विद्या मंदिर बीसलपुर की नेहा गंगवार प्रथम एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीसलपुर की मुस्कान द्वितीय एवं प्रतिभा देवी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें