फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में नहीं हुई इकबाल की मौत, हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज, हत्यारे अज्ञात

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के पोल्ट्री फार्म संचालक की मौत का मामला जांच में हत्याकांड का पाया। पुलिस ने रविवार को दूसरे दिन अज्ञात पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी यूसुफ ने बताया कि उनका छोटा भाई 25 वर्षीय इकबाल शनिवार देर शाम बाइक द्वारा बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मानपुर स्थित अपने पोल्ट्री फार्म से लौट रहा था। रास्ते में बाईपास रोड पर चीनी मिल के पश्चिमी गेट के पास उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इकबाल की गर्दन पर काफी चोट थी। पुलिस उसे सीएचसी ले गई थी, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने उसी समय शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में घटना को हादसा बताया था। परिजनों द्वारा हत्या करने की आशंका जताने पर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की, इसमें घटना हत्या की सामने आ रही है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मृतक के भाई यूसुफ की तहरीर पर रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अज्ञात लोगों ने उनके भाई की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या की है। सीओ प्रशांत सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाल को हत्याकांड का अतिशीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार की शाम शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को ही गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें