फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिया बनीं बीडीओ, कार्यालय का निरीक्षण कर की समीक्षा

विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत छात्रा आतिया ने बीडीओ बन की अभिलेखों की जांच। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। समाज कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति फेज-3 के चलते शुक्रवार को एक छात्रा को खंड विकास अधिकारी बनाया गया। छात्रा ने मनरेगा संबंधी फाइलों को देखा और कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों से काम काज को लेकर पूछताछ की। इसके बाद बीडीओ के गाड़ी से कॉलेज तक छात्रा को छोड़ा गया। कुछ पल की बीडीओ बनी आतिया काफी खुश दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

जिले में पहली बार किसी छात्रा को प्रशासनिक अफसर बनाया गया है। शहर के अवंतीबाई इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा आतिया खान को मरौरी ब्लॉक में एक दिन का बीडीओ बनाया गया था। दोपहर करीब 12 बजे छात्रा ने ब्लॉक पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद मनरेगा, आवास आदि विकास कार्यों की फाइलों को तलब किया। फाइलों में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद लक्ष्य के रूप में कार्य करने के निर्देश भी दिए। मिशन शक्ति फेज-3 के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से आतिया को एक दिन का अफसर बनने का मौका मिला था। करीब 20 मिनट बीडीओ के पद पर रही छात्रा में गजब का उत्साह दिखाई दिया। वार्ता करने के दौरान छात्रा ने बताया कि भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर फर्ज निभाऊंगी। आज खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी मिलने पर बहुत गर्व हो रहा है। अपने जीवन का यह पल को हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें