पीलीभीत। एक युवक ने युवती का मोबाइल नंबर अपने दोस्तों में बांट दिया। अब वह उससे मोबाइल पर अश्लीलता कर रहे हैं। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव ा निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर एक युवक लगातार फोन करके अभद्रता और अश्लील बातेें करता है।
युवती के पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डालचंद निवासी शिवम ने उसका मोबाइल नंबर कई युवकों दे दिया है। इससे वह युवक अलग-अलग नंबरों से फोन करके गाली गलौज और अभद्रता करते हैं। जब शिकायत की गई तो आरोपी ने उसके घर आकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।