फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में गदंगी का अंबार, स्टोर रूम में मिला ऑक्सीजन सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को यहां तमाम खामियां मिलीं। अस्पताल में कई जगह गंदगी थी। वार्ड में होने के बजाय ऑक्सीजन सिलिंडर स्टोर रूम में था। इसको लेकर एमओआईसी को फटकार लगाई। सीएमओ ने व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा बुधवार दोपहर बाद सीएचसी पहुंचे। करीब सवा दो घंटे तक व्यवस्थाएं देखीं। दवाओं के स्टोर और अभिलेख देखे। लैब, इमरजेंसी कक्ष, वार्ड का हाल देखा। इस दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेेर मिले। एमओआईसी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत सीएमओ को सफाई देते नजर आए। कहा, एक सफाई कर्मचारी की तैनाती है। सीजर ऑपरेशन को संविदा पर तैनात डॉ. सुधाकर पांडेय सहित अन्य आशा, आंगनबाड़ी का भुगतान समय पर न करने पर उन्होंने ब्लॉक एकाउंट मैनेजर को तलबकर जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए। महिला चिकित्सालय के निर्माणाधीन होने की जानकारी पर वहां तैनात स्टाफ को सीएचसी परिसर में बृहस्पतिवार से बैठाने के निर्देश दिए। कहा कि चाहे एआरबी इंजेक्शन लगाया गया हो या अन्य कोई सुविधा स्वास्थ्य विभाग से दी गई हो, ऐसे में लाभार्थी का मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर जरूर अंकित होना चाहिए। निरीक्षक के बाद सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में अस्पताल में जगह-जगह गंदगी मिली है। साफ-सफाई कराने के निर्देश एमओआईसी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें