फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसंडा के चेयरमैन को हुआ डेंगू, दिल्ली में भर्ती

विज्ञापन
राजीव कॉलोनी में डेंगू की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत/बिलसंडा। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले शहर से सटी राजीव कॉलोनी निवासी निशि की डेंगू से एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजीव कॉलोनी में 15 लोगों की जांच की। दावा है कि सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दवा का छिड़काव और फागिंग कराई गई है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले का बरेली में एक और डेंगू पीड़ित मिलने से संख्या 162 हो गई है। हालांकि बुधवार को संदिग्ध लोगों की जांच की गई, मगर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इधर, बिलसंडा के नगर पंचायत चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। चेयरमैन के पुत्र सुमित जायसवाल ने बताया कि उनके पिता को कई दिन से बुखार आ रहा था। इसके बाद उनकी जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि होने बाद उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि तबियत में काफी सुधार है।
विज्ञापन

सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि राजीव कॉलोनी की महिला की मौत किडनी में दिक्कत होने के कारण हुई है। बुधवार को मृतका के यहां 15 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बरेली में एक जिले का डेंगू पीड़ित और मिलने से अब संख्या 162 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें