फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने डॉ. आंबेडकर को याद किया

विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाते अपना दल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुण्यतिथि के मौके पर कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने याद किया। देश के सामाजिक विकास में आंबेडकर के योगदान को अहम बताया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

बसपा और समाजवादी पार्टी जिला के अलग-अलग आयोजन हुए। बसपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद समेत कई पदाधिकारियों डा. आंबेडकर के योगदान की चर्चा की। डॉ. आंबेडकर को महान विधिवेत्ता, दार्शनिक, सामाजिक व राजनैतिक चिंतक बताते हुए कहा गया कि उन्होंने हमेेशा सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक असमानता व छुआ छूत के खिलाफ आवाज उठाई। सपा कार्यलय में आयोजित परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम के मौके पर सपा प्रदेश सचिव सतनाम सिंह, जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव यूसुफ कादरी, जिला उपाघ्यक्ष बालकराम सागर, मखदूम खां आदि लोग मौजूद रहे। बीसलपुर में। बारा पत्थर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान अपना दल एस के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गंगवार और पप्पू भैया, प्रदेश सचिव चिकित्सा मंच कृष्णलाल आर्य, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच देव शर्मा पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पुण्य तिथि मनाई गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री मनोज यादव, कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। अरुण पांडेय, हर्ष अग्रवाल, अवधेश मिश्र, रामेंद्र बाजपेई आदि थे। सपा कार्यकर्ताओं ने नगर के एक होटल एंड रेस्टोरेंट में परिनिर्वाण दिवस मनाया। सपा के जिला उपाध्यक्ष पवन यादव, संतराम विश्वकर्मा, तौफीक अहमद कादरी, अजय भारती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें