पीलीभीत। महिला डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कामरान आलम खान 27 नवंबर से जेल में हैं। वैसे तो किसी अधिकारी या कर्मचारी के 48 घंटे तक जेल में रहने पर उसका निलंबन हो जाता है लेकिन इस मामले में अभी निलंबन आदेश जारी नहीं हुए हैं। सोमवार को आदेश जारी होने की बात कही जा रही थी लेकिन देर शाम तक आदेश न तो पीलीभीत आए न ही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को मिले। जब देर शाम क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। शासन स्तर पर निलंबन की प्रक्रिया चल रही है। किसी भी समय निलंबन के आदेश जारी हो सकते हैं।