फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआरः सड़क पार कर ग्रसलैंड में जाकर बैठा बाघ, देखा तो सहम गए राहगीर

विज्ञापन
माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर ग्रासलैंड में बैठा बाघ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा पीलीभीत जंगल क्षेत्र में मार्ग पर बाघ की मौजूदगी से कुछ देर तक वाहनों के पहिए थम गए। मार्ग पार करने के बाद बाघ ग्रासलैंड क्षेत्र में जाकर बैठ गया। बाघ की मौजूदगी के चलते कुछ देर के लिए राहगीर सहम गए।
विज्ञापन

माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर अक्सर बाघों की चहलकदमी दिखाई देती रही है। स्वाभाविक वातावरण के चलते बाघ विचरण करते हुए जंगल मार्ग पर आ जाते हैं। इधर मंगलवार को माधव टांडा निवासी सिराज खान अपने परिजन के साथ कार में सवार होकर पीलीभीत जा रहे थे।
शाम करीब पांच बजे माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर अचानक झाड़ियों से निकला बाघ मार्ग पर आ गया। बाघ देखते ही वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि रुकने के बजाय बाघ सड़क को पार कर ग्रास लैंड में जाकर बैठ गया। कुछ देर के लिए राहगीर भी समह गए लेकिन जब बाघ जंगल की ओर चला गया तो वाहन सुचारु रुप से गुजरने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें