फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराही जंगल में शिकारियों की घुसपैठ, सुअर का शव और मोटरसाइकिल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। बराही रेंज के जंगल में शिकारियों की घुसपैठ का मामला सामने आया है। सोमवार रात शिकारियों की घुसपैठ की सूचना के बाद बराही रेंज के स्टाफ ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की, लेकिन रात का फायदा उठाकर शातिर शिकारी भाग निकले। मौके से शिकार किए गए सुअर का शव और मोटर साइकिल बरामद की गई। मोटर साइकिल के आधार पर शिकारियों को ट्रेस किया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बराही रेंज का जंगल शिकार के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहा है। सिमरा बीट के क्षेत्र में अवैध घुसपैठ की अधिक घटनाएं रहती है। मछली का शिकार और शराब बनाने का मामला पूर्व में सामने आते रहे हैं। सोमवार आधी रात के बाद सिमरा बीट में शिकारियों की घुसपैठ की वनकर्मियों को सूचना मिली। रेंज प्रशासन के निर्देश पर वनकर्मियों की टीम ने जंगल क्षेत्र में पहुंचकर घेराबंदी शुरू की। धरपकड़ से पहले ही शिकारियों को भनक लग गई।
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शिकारी मौके से फरार होने में सफल हो गए। हालांकि शिकार किए गए सुअर का शव के अलावा मोटर साइकिल बरामद की गई। बरामद सामान को टीम साथ लेकर रेंज पहुंची। रेंजर अरूण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि रेंज सूचना के आधार पर जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। शिकारी भाग निकले, सुअर का शव और मोटर साइकिल बरामद की गई। अज्ञात के खिलाफ विभागीय केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें