बारिश का मौसम है। नदियों से निकलकर मगरमच्छ नालों और तालाबों के जरिये आबादी के बीच तक पहुंच रहे हैं। ताजा मामला बीसलपुर के गांव जसौली में सामने आया। यहां मंगलवार की रात एक मगरमच्छ तालाब से बाहर निकल कर संजय गंगवार के घर की बैठक तक पहुंच गया। संजय गंगवार ने उसे बैठक में बंद कर दिया और सुबह वन विभाग को सूचना दी। टीम ने उसे रेस्क्यू कर खन्नौत नदी में छोड़ दिया है।
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव जसोली में तालाब के निकट ही संजय गंगवार का घर है। मंगलवार की देर रात मगरमच्छ तालाब से बाहर निकलकर घर की बैठक में घुस गया। संजय गंगवार ने बैठक के दरवाजे बंद कर दिए और सुबह वन विभाग सूचना दी। टीम सुबह सात बजे गांव पहुंची। आधा घंटे तक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़कर खन्नौत नदी में छोड़ दिया।