पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में खेल का अभ्यास करने वाले तीन फुटबॉल खिलाड़ी देव सोनकर, ऋतिक और अभिनव पटेल अब राज्य सरकार के स्पोर्ट्स कॉलेज में पढे़ंगे। वहीं, हॉस्टल में रहेंगे। कक्षा छह से 12वीं तक तक की पढ़ाई स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी।
लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए फुटबॉल के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। तीनों खिलाड़ी छठी कक्षा में प्रवेश पाएंगे। यूपी बोर्ड के इस कॉलेज में पढ़ाई के साथ खेल के अभ्यास का मौका मिला। समय-समय पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी खिलाड़ियों को मिलेगा।
फुटबॉल के कोच अविनाश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी और उनके परिजन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयन होने के बाद बड़े उत्साहित हैं। परिजन का कहना है कि बच्चों की मेहनत रंग लाई। खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
खेल प्रतिभाओं को राज्य सरकार के स्पोटर्स कॉलेजों में पढ़ने और खेलने का अवसर मिलता है। इसी क्रम में जनपद के फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल लखनऊ में हुआ था। इसमें तीन खिलाड़ी चुने गए हैं। यह एक उपलब्धि है। यह भी जाहिर होता है कि जनपद में खेल प्रतिभाएं निखर रहीं हैं। -राजकुमार, क्रीड़ा अधिकारी
देव सोनकर- फोटो : PILIBHIT
अभिनव पटेल- फोटो : PILIBHIT