बदमाशों ने मित्रता कर रामपुर के एक ढाबेे पर पिलाई चाय
दिल्ली से लौट रहे मोहल्ला चौक निवासी जुनैद को रोडवेज बस में नशा देकर लूट लिया गया। बदमाश उसके पास से चार हजार रुपये, सोने की अंगूठी और कपड़े लूट ले गए।
घटना रामपुर के समीप की है। जुनैद ने बताया कि दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी मेें कर्मचारी है। सोमवार को वह दिल्ली से घर आने के लिए रोडवेज बस से रवाना हुआ था। बस में मिले दो युवकों ने उससे रास्ते में मित्रता कर ली। रामपुर में एक ढाबा पर बस के रुकने पर दोनों उसे ढाबेे पर चाय पिलाने ले गए। चाय पीने के बाद उसे बरेली अस्पताल मेें पहुंचकर ही होश आया। उसने बताया कि बदमाशों ने उसे चाय में नशा देकर उसके पास से चार हजार रुपये, सोने की अंगूठी, कपड़े आदि लूट लिए। बरेली में उसके पास से मिले आईडी प्रूफ से बरेली पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दी। परिवार के लोग बरेली पहुंचकर जुनैद को घर ले आए।