फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस टकराने पर स्कूल वाहन चालक को पीटा, रिपोर्ट

Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /माधोटांडा।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 स्कूली बच्चों से मारपीट करने का भी आरोप 
विज्ञापन

 पुलिस ने चार आरोपियों पर दर्ज की रिपोर्ट
स्कूली बच्चों से भरी जीप एक भैंस से टकराने पर कुछ लोगों ने जीप चालक की पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने स्कूली बच्चों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर निवासी सतनाम सिंह अकाल एकेडमी गोमती गुरुद्वारा के बच्चों को प्रतिदिन जीप से स्कूल पहुंचाता और लाता है। सुबह कस्बे से निकलते समय रास्ते में जीप से अचानक एक भैंस आ टकराई। उस दौरान सतनाम जीप लेकर स्कूल चला गया। आरोप है कि वापसी के दौरान कस्बे में चार लोगों ने उसकी जीप को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस पर जीप में सवार बच्चों ने विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने बच्चों के साथ भी मारपीट की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल जीप चालक को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें